मनासा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्राती के अवसर पर आंत्रीमाता मंदिर पर दिनांक 12 जनवरी 2023 से 18 जनवरी 2023 तक जनपद पंचायत मनासा द्वारा मेले का आयोजन किया जाना है।
आयोजन को लेकर तहसीलदार मनासा मनोहर लाल वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ डीएस मेषराम, निरीक्षक आरसी दांगी, उनि भोपालसिंह, ग्राम सरपंच विष्णु मेघवाल, ग्राम सचिव एवं मंदिर पुजारी जितेन्द्र सिंह राठोर द्वारा मेला समिती के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिको की मेले के इंतजामों एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु मेला प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेला मैदान व मंदिर के पास गांधी सागर जलाशय का जल भरा होने से पर्याप्त रोशनी व्यवस्था, बेरीगेटींग व्यवस्था, गोताखोरो की व्यवस्था व मेला प्रांगण में फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था, संपुर्ण मेला परिसर एवं मंदिर परिसर में सीसीटीवी केमरो की व्यवस्था एवं मंदिर जाने के रास्ते के दोनो तरफ सुरक्षा की दृष्टी से जालिया लगाने एवं मेले में आने वाले श्रध्दालुओं के वाहनो की पार्किंग एवं मेले व मंदिर परिसर की व्यवस्था में पुलिस के सहयोग हेतु वालेंटीयर नियुक्त करने के संबध में निर्देष दिये गये।