चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, प्रतापगढ़ के संयुक्त अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नाहरगढ़ प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज वर्मा, अशोक जैन, चांदमल जायसवाल, कपासन मंडल अध्यक्ष हीरालाल विजयवर्गीय, सावा मंडल अध्यक्ष पारसमल गुप्ता, कैलाश पोखरना, सत्यनारायण सेन, सुभाष नायक, जगदीश पारीक, रतन पोखरना रफीक मोहम्मद ने सभा को संबोधित करते हुए पूरजोर विरोध एवं भारी आक्रोश के साथ सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को तोड़ मरोड़ कर भविष्य निधि विभाग द्वारा 29 दिसंबर 2022 को पेंशनरों के हितों के खिलाफ जारी परिपत्र /विज्ञापन आदेश की राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राऊत के निर्देशानुसार पूरे देश में 10 जनवरी को विरोध प्रदर्शन के तहत चित्तौड़गढ़ के पेंशनरों ने कलेक्ट्री चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक होली जलाकर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन के साथ भारत सरकार को स्पष्ट चेतावनी में कहा कि पेंशनरों के खिलाफ जारी आदेशों को तत्काल वापस लेवें और पेंशनरों के हित में 4 सूत्रीय मांगे न्यूनतम पेंशन 7500 डीए तथा चिकित्सा सुविधा एवं उच्च वेतन पर उच्च पेंशन देने का प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दो बार दिया गया वचन/वादा आने वाले बजट से पहले घोषणा कर पूरा करावें अन्यथा पिछले 5 वर्षों से लगातार अहिंसात्मक/शांतिपूर्वक आंदोलन करने वाले पेंशनर रास्ता रोको/ रेल रोको/ इच्छा मृत्यु आंदोलनों को देशभर में तीव्रता के साथ प्रदर्शन करेंगे तथा आने वाले चुनाव में हम 28 करोड़ मतदाता प्रजातंत्र के शक्तिशाली मंत्र वोट की चोट करने पर मजबूर होंगे । हमने नौकरी के दौरान मासिक अंशदान देकर लाखों रुपए पेंशन फंड में जमा कराएं पेंशनरों को औसत 1171रू पेंशन तथा विधायक सांसद जिन्होंने एक नया पैसा पेंशन फंड में जमा नहीं कराया उनको हजारों /लाखों रु पेंशन मिल रही है । स्थानीय सांसद विधायक घोषणा करें कि जब तक पेंशनरों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है हम लोग भी पेंशन नहीं लेंगे । सभा के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से पीएफ कमिश्नर उदयपुर भविष्य निधि विभाग दिल्ली श्रम मंत्री वित्त मंत्री प्रधानमंत्री सांसद हेमा मालिनी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया।
सभा में सुधीर मेहता अशोक चतुर्वेदी विजय चतुर्वेदी गोपाल चावला मनोहर मूंदड़ा विनोद शर्मा कान सिंह राठौड़ सूर्य प्रकाश सुखवाल ब्रजेश मोदानी किरण मेहरा अशोक जोशी़ चंद्र शेखर पालीवाल लाल चंद नाहर लाल शंकर पुरोहित निरंजन जोशी सुरेंद्र जोशी पूरन सिंह राव केशव लोहार भोपराज पाटीदार गुणवंत बैरागी राजीव शर्मा शरद सौरल अशोक पुरोहित नाहर सिंह चुंडावत रंगलाल मंडल खुमान सिंह जाला हिम्मत सिंह जाला भारत सिंह चौहान उदयलाल ओझा बंसीलाल महावीर जैन कैलाश शर्मा मुराद खान रामचंद्र मनोहर बुनकर विष्णु प्रकाश गोपाल नायक नारायण जाट महेंद्र सिंह कौशल सुनील शर्मा दिलीप सनाढ्य कपिल जोशी महेंद्र सिंह प्रदीप शर्मा देवेंद्र समोदिया शंकर त्रिपाठी नंदलाल जाट प्रकाश व्यास कैलाश मराठा शांतिलाल रामचंद्र बिहारीलाल ललित दशोरा राजेंद्र दशोरा नरेंद्र टाक पीरूमल अशोक कुमार मांगीलाल धाकड़ रामगोपाल रमेश चंद्र शांतिलाल बाबूलाल नारायण लाल मनोहरलाल हरिशंकर अरुण बारबर सुरेश हेड़ा हंसराज विष्णु प्रकाश अशोक सेठिया मदन सिंह भंवरलाल देवीशंकर केलवा दिलीप जैन महावीर जैन सलीम खान लतीफ खान मोहम्मद नूर कुरैशी गिरिराज पुरी सुरेश कुमार श्यामलाल लालाराम भेरूलाल भगवती लाल गारू सहित हिंदुस्तान जिंक बिरला सीमेंट जेके सीमेंट आदित्य सीमेंट राजस्थान रोडवेज अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सहकारी समिति राजस्थान डेयरी के सैंकड़ों पेंशनर उपस्थित हुए ।