BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2023, 7:50 pm
NEWS : चिरंजीवी योजना में 70 वर्षीय डाली बाई के दिल का ऑपरेशन हुआ निःशुल्क, 31 जनवरी तक पंजीकरण करवाने पर 1 फरवरी से मिलेगा लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस योजना के तहत 70 वर्षीय डाली बाई के दिल का ऑपरेशन निःशुल्क हुआ है।
चिरंजीवी योजना के जिला समन्वयक डॉ मुनेश कुमार बैरवा ने बताया कि राशमी खंड के पहुना गांव की 70 वर्षीय डाली बाई के सीने में अचानक दर्द होने के कारण उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इस ऑपरेशन में लगभग 2 लाख रुपए का खर्चा होना बताया गया। कपड़े की दुकान पर काम कर अपना जीवन यापन करने वाले डाली बाई के पति रतनलाल के लिए इतनी रकम जुटा पाना एक बड़ी चुनौती थी। ऐसे में परिवार का चिरंजीवी योजना में पंजीकृत होना वरदान साबित हुआ। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत डाली बाई का ऑपरेशन निशुल्क हो गया। अपनी इस मदद के लिए समस्त परिवार ने मुख्यमंत्री का चिरंजीवी योजना हेतु सौहार्दपूर्ण आभार प्रकट किया। जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने जिले के सभी वंचित परिवारों से अपील की है कि वह चिरंजीवी योजना में अपना पंजीकरण 31 जनवरी से पहले कराए ताकि उन्हें 1 फरवरी से योजना का लाभ मिल सके।

एसएसओ आईडी ई मित्र के माध्यम से करें आवेदन -
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अपंजीकृत परिवार एसएसओ आईडी या ई मित्र के माध्यम से 850 रुपए प्रति वर्ष का प्रीमियम जमा कर योजना से जुड़ सकते हैं । यदि वह 31 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवाते हैं तो उन्हें 1 फरवरी से योजना का लाभ मिलने लगेगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर नियमानुसार 3 महीने बाद से ही योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश में हर परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज के लिए 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देय है। साथ ही पंजीकृत परिवार 5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE