नीमच। कार्यपालन यंत्री बृजेश यादव के मार्गदर्शन में नीमच शहर वितरण केंद्र के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
नीमच शहर के सहायक यंत्री द्वारा बताया गया कि विभिन्न श्रेणियों के विद्युत कनेक्शनों को चेक किया गया। इस हेतु 7 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में चार अधिकारी एवं कर्मचारी थे। कल दिनांक तक कुल 166 कनेक्शन को चेक किया गया जिनमें से 14 विद्युत कनेक्शनों में चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी मिली जहां नियम अनुसार ऑनलाइन मौका पंचनामे बनाए गए। आगामी दिनों में भी इसी प्रकार से विशेष अभियान चलाकर नीमच शहर के अंतर्गत विद्युत चेकिंग का कार्य किया जाएगा l
दिनांक 10 जनवरी 2023 को चेकिंग किए गए क्षेत्र है -घंटाघर, मूलचंद मार्ग, टीचर्स कॉलोनी, यादव मंडी, हुडको कॉलोनी, विकास नगर, बघाना, स्किम न 36 A आदि।