मंदसौर। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान एलिट स्पोर्ट्स मनाली हिमाचल प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर नारकंडा जिला शिमला में डायरेक्टर अनिरुद्ध चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इंस्ट्रक्टर भूपेंद्र सेंथला, संदीप सेंथला द्वारा इन सभी छात्रों को 15 दिवसीय बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्कीइंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स क्लाइमिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर के 4 छात्र छात्रा सैनिक इंटरमीडिएट कोर्स के लिए एवं 5 छात्र बेसिक स्कीइंग कोर्स के लिए एवं राजीव गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 1 छात्रा सैनिक का चयन हुआ। यह सभी छात्र छात्राएं जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया एवं एसोसिएशन के माउंटेनियर कृष्णा कनौजिया के नेतृत्व में मंदसौर से रवाना हुए।
इंटरमीडिएट स्कीइंग कोर्स लीडर पराग शर्मा, यश गर्ग, दिव्या गोस्वामी, विधि जैन एवं बेसिक स्कीइंग कोर्स लीडर कृष्णा कनौजिया, एरोन भाबोर, आरव जोशी, विपिन शर्मा, मानित्व सिंह रावत, विधान जैन, एवं कुंवारी कृतिका भाटी यह सभी छात्र सैनिक इस कोर्स में हिस्सा ले रहे हैं।
एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत ने बताया कि यह मंदसौर जिले के छात्र सैनिकों के लिए तीसरा कोर्स है जिसमें बच्चे भाग ले रहे हैं। यह कोर्स दिनांक 12 जनवरी से प्रारंभ होकर 24 जनवरी 2023 को समाप्त होगा, जिसमें 4 घंटे सुबह एवं 4 घंटे शाम को स्कीइंग की प्रैक्टिस कराई जाएगी। इस बार सभी बच्चे एसोसिएशन के माउंटेनियर इंस्ट्रक्टर कृष्णा कनौजिया के नेतृत्व में कोर्स को पूरा करेंगे। यह सभी छात्र जिला पर्वतारोहण संघ के सचिव जितेंद्र कनोजिया के नेतृत्व में मंदसौर से रवाना हुए।
छात्र सैनिकों के चयन होने पर जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौतम सिंह, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला अनुविभागीय अधिकारी बिहारी सिंह, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रिजवान खान, राजीव गांधी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एलएन शर्मा, सेंट थॉमस विद्यालय मैनेजर फादर लॉरेंस, उप मैनेजर फादर राकेश, प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस, उपप्राचार्य सिस्टर मोनिग्रेस, कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन जैन, विश्व मोहन अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान, कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट योगेश कुमार पटेल, एसोसिएशन के सहसचिव जेनीश बरडिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, सदस्य ललित कुमार परमार, घनश्याम खत्री, आदि ने छात्र सैनिकों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।