मंदसौर। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सिन्हा द्वारा किया गया गया। भारतीय रिजर्व बैंक, डिपॉजिटर्स एजुकेशन एवं अवेयरनेस फंड स्कीम 2014 के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के मुताबिक भारतवर्ष में 2017 से मनीवाइस वित्तीय साक्षरता केंद्रों की स्थापना की शुरुआत की गई है।
इसी क्रम में स्वाधार फिनएक्सेस संस्था जो कि वित्तीय साक्षरता पर 17 वर्षों से अलग-अलग प्रदेशों, जिलों व ब्लॉक में अग्रणी कार्य कर रही है। स्वाधार संस्था के बिहार, झारखंड एवं मध्यप्रदेश में 146 वित्तिय साक्षरता केंद्र है। मध्यप्रदेश में इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए और 8 नए केंद्रों की शुरुआत 2023 से की जा रही है। अब संस्था के तीन राज्यों में कुल 154 केंद्र कार्यरत हैं । इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर ग्रामीणों को वित्तीय साक्षर किया जाता है। साथ ही साथ उन्हें बैंकों से जोडकर बैंकिंग व्यवहार, सरकारी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग, शिकायत निवारण एवं फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जागरूक किया जाता है। मंदसौर जिले में भी सितामऊ तथा गरोठ में दो वित्तीय साक्षरता केंद्र स्थापित किये गए हैं। कार्यक्रम में मेनेजर रूरल डेवलपमेंट त्रिलोक सांखला जी, एल डीएम राधेश्याम इंडेरीया एवं साथ ही बैंक मेनेजर विकास धाकर मौजूद रहे।