BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 4:57 pm
KHABAR : 11 से 17 जनवरी तक तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, यातायात जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 11 से 17 जनवरी तक तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रुम नीमच से विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एसपी सूरज कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान मौजूद नव आरक्षित पुलिस जवान एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों सहित ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात सुरक्षा सप्ताह की शपथ दिलाई गई। साथ ही यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं सूरज कुमार वर्मा जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा सालाना नव वर्ष के पहले माह में यातायात जागरूकता को लेकर यातायात सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। 

जागरूकता सप्ताह के पहले दिन कंट्रोल रूम पर मौजूद नव आरक्षक एवं पुलिस अधिकारी व जवान सहित ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात जागरूकता और नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई साथ ही यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह यातायात जागरूकता रथ शहर के विभिन्न चौराहों सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में जाकर आम नागरिकों को यातायात के नियम पालन हेतु जानकारियाँ साझा करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE