BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 5:20 pm
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक ने वाहन रैली से दिया यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश, दीपक सोपोरी ने कहा- उद्योग में कार्य के साथ सड़क सुरक्षा भी आवश्यक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

 चित्तौड़गढ़। सुरक्षा केवल परिसरों तक सीमित नहीं है हमें यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा पर भी बहुत जोर देना होगा। एक व्यक्ति की सुरक्षा पर पूरा परिवार टिका होता है तथा उसका सुरक्षित रहना पूरे परिवार को सुरक्षित रखता है। यह बात हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर के लोकेशन हेड दीपक सोपोरी ने 34वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित वाहन रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होनें कहा कि सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है हम समय समय पर लोगो को जागरूक करने के लिये इस तरह की पहल करते रहे है। उन्होंने सभी से इस वर्ष की थीम अपने परिवार को बचाने के लिए स्वयं को सुरक्षित करें पर अमल करने का आव्हान किया।
वाहन रैली को दीपक सोपोरी, पायरो इकाई हेड कमोद सिंह जिला परिवहन कार्यालय निरीक्षक शकीला बानो और कैलाश कंवर ने झण्डी दिखा कर चंदेरिया स्मेल्टर से रवाना किया। इस रोड शो मे शामिल सभी दुपहिया वाहन चालकों व सवारों ने क्रेश हेलमेट एवं चौपहिया वाहन चालको व सवारों ने सीट बेल्ट लगाकर हाथो में सुरक्षा स्लोगन की तख्तियों के माध्यम एवं लाउड स्पीकर द्वारा यातायात के नियमों के पालन का संदेश दिया। जिला कलेक्ट्रेट से शहर के मुख्य मार्गाे पर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी।
इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के हेड सेफ्टी आदित्य सिंह, प्रशासन एवं सुरक्ष अनूप केआर,,पद्मलोचन,यूनियन पदाधिकारी जी.एन.एस.चौहान, सुरक्षा विभाग के मिनाक्षी कुमावत, अभिषेक कोठारी, दीपक पटेल, अर्जुन डीएम, शुभम साहु एवं जिवितेश उपाध्याय सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा श्रमिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE