मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा की एनसीसी यूनिट के विद्यार्थियों को फायरिंग के गुण सीखने के लिए फायरिंग कैंप का आयोजन 5 मप्र (I) एनसीसी कंपनी नीमच के कमान अधिकारी के नेतृत्व में एक दिवसीय कैंप महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
जिसमें 1 एनसीसी अधिकारी, 6 पीआई स्टाफ, 2 सिविल स्टाफ, 20 छात्र सैनिक एवं 36 छात्रा सैनिकों ने फायरिंग के गुण सीखे। कमान अधिकारी ने महाविद्यालय में ही फायरिंग रेंज बनाने हेतु प्राचार्य के लिए आग्रह किया जिसकी उन्होंने स्वीकृति दे दी।