नीमच। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नीमच नगर में माध्यमिक स्तर के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे विज्ञान शिक्षिका शिक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चो द्वारा विज्ञान के कई मॉडल बनाए गए। जिसमे वाटर डिस्पेंसर, स्मार्ट सिटी, सूर्य ग्रहण, मेंढ़क का जीवन चक्र, किडनी का वर्किंग मॉडल, अमीबा में द्वि खंडन, पेरिस्कोप, जंतु कोशिका पादप कोशिका, चंद्रमा की कलाएं, हाइड्रा में मुकुलन, कोशिका की संरचना, स्वच्छ घर, श्वसन तंत्र, मानव का पाचन तंत्र, सौर ऊर्जा, कार्बन डाइऑक्साइड चक्र, वाटर हार्वेस्टिंग, ऑक्सीजन चक्र, ज्वालामुखी उत्सर्जन तंत्र, विद्युत धारा का परिपथ, पवन चक्की, विद्युत परिपथ में कुंजी, जलचक्र, ट्रैफिक सिग्नल आदि मॉडल बनाए गए।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन शिक्षक अंब सर, बाबुलाल पाटीदार, रीना जैन, लक्ष्मी हरित, लीना हंसीजा, इकबाल भाई और एसएमसी अध्यक्ष कालूराम उपस्थित हुए। कविता व्यास जमुनिया खुर्द और शिखा चोरसिया और देवकन्या मांगरिया द्वारा प्रदर्शनी वर्चुअल अटेंड की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में नया बाजार स्कूल के बच्चो द्वारा भी भाग लिया गया। साथ ही सभी बच्चो के पालकों द्वारा भी भाग लिया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी धर्मेंद्र सागर और विद्यालय स्टाफ के शौकत अली सुराजी, सुमन मोरे, सुनीता शर्मा और अंजुम गोरी और समस्त बच्चे उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षा शर्मा की खूब प्रशंसा की और बच्चो की भी तारीफ की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।