BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 5:39 pm
NEWS : जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्टर ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह बुधवार से प्रारंभ हो गया। जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने सुभाष चौक से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। यह रैली सुभाष चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए जिला कलेक्टर में संपन्न हुई।

जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि देश में प्रतिवर्ष एक लाख के करीब लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा देते हैं। यह रैली शहर वासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। यातायात सप्ताह के तहत पुलिस विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा सप्ताह भर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालक आवश्यक रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि सभी सड़क सुरक्षा नियमों की पालना की शपथ लें और वाहन चलाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें एवं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज़ से यह जिला संवेदनशील है। सड़क दुर्घटनाओं में यहां ज्यादा मृत्यु होती है, इसीलिए वाहन चालक सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करें तथा ओवर स्पीड नहीं करें।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने सड़क एवं यातायात नियमों का हमेशा पालन करने, सड़क पर चलने वाले सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखने, हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनकर ही वाहन चलाने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद हेतु सदैव तत्पर रहने की शपथ भी दिलाई। आयोजित समारोह में उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओ पी बैरवा ने बताया कि जिले में 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE