नीमच। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी जावद शिवानी गर्ग ने बुधवार को उपजेल जावद का निरीक्षण किया। जेल निरीक्षण के दौरान एसडीएम गर्ग ने जेल की भोजनशाला में खाने की गुणवत्ता का जायज़ा लिया और बंदियों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सहायक अधीक्षक सीएल परमार उपस्थित थे।