मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्वच्छता पखवाडा 2023 के अंतर्गत सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक आयोजन करने हेतु निर्देषित किया गया है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को सडक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर प्रतिदिन की रूपरेखा अनुसार कार्यवाई करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश, एडीएम नेहा मीणा, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे व एसडीएम मनासा पवन बारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में जनपद पंचायत परिसर में यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ दिलायी गयी।
सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम भी आयोजित किया जावेगा। जिसके तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम, स्कुलो में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाकर बच्चो को यातायात सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जायेगी तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देषित कार्यक्रम गुड सेमेरिटन योजना से भी लोगो को जागरूक किया जावेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 11 जनवरी 2022 को स्वच्छता पखवाडा 2023 के अंतर्गत सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में एडीएम नेहा मीणा द्वारा एसडीएम मनासा पवन बारिया, जनपद पंचायत मनासा सीईओ, व स्टाफ, समस्त पटवारीगण को यातायात सुरक्षा के संबंध में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को यातायात नियमो का पालन करने हेतु निर्देषित किया गया।
इसी प्रकार यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले चालको को हेलमेट पहनने संबंधी जाकरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालको के विरूध्द चालानी कार्यवाई की गयी।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि फतेहसिंह आंजना, प्रआर राजकुमार यादव, आर धर्मेन्द्र, आर पंकज राठोर, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर दिपक सेन, आर हेमेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।