भवानीमंडी। ग्राम पंचायत करावन में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का कैंप राजीव गांधी सेवा केंद्र लगाकर संपूर्ण चिरंजीवी युक्त नून हॉस्पिटल के द्वारा किया जाएगा। जिसका शुभारंभ राजेश गुप्ता जन अभाव निराकरण सदस्य द्वारा किया गया।
राजेश करावन ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा व परिवार के सदस्य को मोबाइल भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर विकास अधिकारी प्रभुलाल वर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि पूरी पंचायत समिति को चिरंजीवी युक्त किया जाए। जिला परिषद सदस्य प्रभुलाल मेहर, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत के सरपंच बालू सिंह ने सभी अतिथि का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। यह जानकारी नून हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी प्रताप सिंह झाला ने दी एवं बताया कि पहले भी नून हॉस्पिटल के द्वारा ग्राम पंचायत सुलिया को चिरंजीवी किया जा चुका है।