नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बुधवार को मनासा में क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों और पटवारियों की बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा की। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार एवं पटवारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने पटवारियों से एक-एक कर चर्चा की और राजस्व प्रकरणों में उचित माध्यम से त्वरित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत आवासहीनों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु आबादी भूमि का चयन कर, प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुरक्षित करने के निर्देश भी सभी पटवारियों को दिए।