चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मधुवन सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके बिनीता बहन के सान्निध्य में नववर्ष के उपलक्ष में एक अध्यात्मिक स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर शिवबाबा को नववर्ष का केक काटकर भोग स्वीकार कराया गया। तत्पश्चात ब्रह्मचारी बहन विनीता ने अध्यात्मिक प्रवचन देकर विश्व में अपने गुणों के विकास द्वारा सुख शांति, स्नेह, प्यार, ज्ञान की गंगा बहाई। आयोजन में आए आध्यात्मिक प्रेमियों ने ब्रह्मा भोजन प्राप्त किया। बीके कन्हैया भाई, अभय भाई, बीके विनोद भाई, बीके बहन सुनीता, क्षमा ने अपने अनुभव सुनाए।