BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 7:20 pm
NEWS : राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सहायता समिति के उपाध्यक्ष श्रीराम सहाय बाजिया का चित्तौड़गढ़ दौरा, जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से की चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सहायता समिति के उपाध्यक्ष श्रीराम सहाय बाजिया बुधवार को चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गीतेश मालवीय सहित अधिकारियों से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के विषय में चर्चा की। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के लिए भूमि आवंटन, कैंटीन सुविधा, ईसीएचएस सुविधा आदि विषयों पर प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 

बाजिया ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा इनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मान भी किया। इस अवसर पर बाजिया ने कहा कि राजस्थान सरकार सैनिक कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सैनिकों की वीरांगनाओं को अनुकंपा नौकरियां दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को सैनिकों से जुड़े मसलों में अधिक संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन सैनिकों के लिए समय-समय पर सम्मान समारोह आयोजित करें। 

इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उदय सिंह सोलंकी, भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE