मंदसौर। मध्यप्रदेश सरकार के सार्थक एप के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएचएमओ को ज्ञापन सोंपा।
स्वास्थ्य विभाग की फीवा संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया की आज हम अधिकारी, कर्मचारी के जितने भी यूनियन है पूरे जिले के स्वास्थ्य विभाग के हम सब एकत्र होकर सार्थक एप जो सरकार चाहती हैं वो संभव नहीं है स्वास्थ्य विभाग में क्योंकि हमारी इमरजेंसी ड्यूटी रहती हैं। एक ही समय में दो अलग अलग जगह पर उपस्थिति दर्ज करवाना संभव नहीं है। क्योंकि हमारी ड्यूटी एक जगह नहीं रहती हमारी एनएम बहनों के पास में 8 से 10 गांव रहते हैं तो आज हमारी ड्यूटी यहां कल कहीं और होगी या फिर हमारी ड्यूटी स्वास्थ्य शिविरो में होती या कहीं भी हमारी ड्यूटी लगा दी जाती हैं। दूसरे फील्ड में भी ड्यूटी लगा दी जाती हैं तो यह संभव नहीं है कि उसी समय जाकर हम हमारी लोकेशन दर्ज करे और उपस्थिति दर्ज करवाए। इसलिए सारे अधिकारी, कर्मचारी जो यूनियन है सभी एकत्र होकर सीएचएमओ को ज्ञापन सौंपा गया है यह विरोध पूरे मध्यप्रदेश किया जा रहा हैं।