BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 1:24 pm
NEWS : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया खाकी ने गिरफ्तार, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

भवानीमंडी। ज़िला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि कस्बा भवानीमंडी में थाना भवानीमंडी क्षेत्र के ग्राम गंगपुरा में दिनांक 15 मार्च 2021 को आपसी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दो व्यक्तियों की आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिसमें फरार हत्या का आरोपी को ग्राम भेंसोला जिला मंदसौर एमपी से गिरफ्तार किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलाल गुर्जर निवासी गंगपुरा थाना भवानीमंडी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि हमारे गांव के करीब 15 लोगों ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर गिर्राज, विक्रम व बसंतीलाल के साथ तलवारों व लट्ठ से मारपीट की थी। जिसमें गिर्राज पुत्र सालगराम व बसंतीलाल पुत्र कालूराम गुर्जर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए फुल सिंह, गोविंद सिंह, नेपाल सिंह, सरदार सिंह, हुकुम सिंह, बहादुर सिंह, सूरत सिंह, जयपाल सिंह, बलवीर सिंह, ईश्वर सिंह, सुख सिंह उर्फ सूरत सिंह को गिरफ्तार किया गया था और इस मामले मे फरार आरोपी कमल सिंह उर्फ कमलेश सिंह को दिनांक 11 जनवरी 2023 को ग्राम भेंसोला जिला मंदसौर एमपी से गिरफ्तार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE