नीमच। नीमच तहसील के गांव रेवली देवली में संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रतिवर्ष अनुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी गुरुवार को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन संकुल केंद्र पर किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं एवं छात्र सूर्य नमस्कार के दौरान प्राचार्य मनोज कीमती ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में सदा स्वस्थ और बीमारियों से बचाव के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। स्वास्थ्य के लिए लाभदायक योग अभ्यास जिसे हर व्यक्ति बिना किसी शुल्क के निशुल्क अपने घर पर प्रातः कर के निरोगी रह सकता है। इस अवसर पर भंवर लाल वर्मा एवं जितेंद्र सागर ने छात्राओं को विभीन्ना योग मुद्रा सिखा कर उनके लाभ बताएं।
शिक्षिका भारतीया सोनी ने छात्राओं को सीधे प्रसारण के साथ स्वयं मंच पर आकर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच पैरालीगल वालंटियर रामेश्वर नागदा एवं तुषार पुरोहित द्वारा सभी छात्र छात्राओं से कानून संबंधित एवं आने वाली 11 फरवरी को नीमच में नेशनल अदालत लगेगी नीमच में इसके बारे में सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई, साथ ही विधिक जागरूकता पर विवादो को आपसी समझौता से निपटारा करने की सलाह दी एवं कानून का समुचित सही उपयोग करना चाहिए।
प्राचार्य मनोज कीमती द्वारा युवा वर्ग के लिए आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत एवं सामूहिक मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन कार्यक्रम किया गया। इसके बाद सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिकॉर्डेड संदेश का प्रसारण किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में विद्यालय की छात्राएं एवं छात्र कक्षा छठी से बारहवीं तक की बालिकाओं एवं बालक द्वारा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ विद्यालय के सीमा डबकरा, वंदना अग्रवाल, रीटा जोशी, भारतीया सोनी, उमा शुक्ला, मीनाक्षी व्यास, ज्योति सोनी, अंजना पाटीदार, गायत्री सुथार, अंशुप्रीत सिंह, कृष्ण वल्लभ नागदा, गोपाल कृष्ण नागदा, जितेन्द्र सागर, महिपाल सिंह कर्णिक, अशोक शर्मा, संजय व्यास, राजेश कुमार सेन, एवं बहुत संख्या में बालिकाएं एवं बालक उपस्थित रहे।