BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम,.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 4:40 pm
REPORT : हिंदी की अंतरराष्ट्रीय पहचान व हमारा दायित्व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भानपुरा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अभियान परिषद की विभिन्न योजनाओं के तहत नगर में क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदी दिवस पर स्थानीय सीएम राइस उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया, जिसमें विषय हिंदी को अंतरराष्ट्रीय पहचान वह हमारा दायित्व रखा गया। उक्त विषय पर कई प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपना अपना व्याख्यान दिया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था कुमरावत प्रतिभा सम्मान समिति के माध्यम से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला इकाई द्वारा रखा गया भाषण प्रतियोगिता के समय भानपुरा क्षेत्र के संपूर्ण विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी जोकि सीएम राइस स्कूल भानपुरा में कक्षा 9 से कक्षा बारहवीं तक अध्ययन रखें उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य सुनील तिवारी के साथ-साथ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था कुमरावत प्रतिभा सम्मान समिति के अध्यक्ष अरुण भाना संरक्षक पन्नालाल भाना एवं मोहनलाल मरम्मत समिति के सचिव किशोर मरमट के साथ-साथ नगर प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष लोकेश जांगड़े एवं विजय शर्मा प्रेस परिषद के सचिव करण भूटानी एवं सूर्य प्रकाश भट्ट के साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अरुण भाना ने अपने उद्बोधन में बताया कि हिंदी को अंतरराष्ट्रीय पहचान के रूप में हमें लाना आवश्यक है जिस प्रकार आज अंग्रेजी को महत्व दिया जाता है उसके बजाय हिंदी भाषा को संपूर्ण विश्व आत्मसात करें हिंदी सीखने के लिए भारत में विदेशों से विद्यार्थियों का आगमन हो अंतर्राष्ट्रीय बोलचाल लेन देन व्यापार शिक्षा एवं नवीन टेक्नोलॉजी उद्योगों में हिंदी को प्रचलन में लाया जाना आवश्यक हो जाते हो जावे उसी कड़ी में हमारे जो भी दायित्व हूं उनका निर्वहन करना चाहिए विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी को अंतरराष्ट्रीय सम्मानित भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त हो इसी दिशा में हमारा प्रयत्न हीं हमारा दायित्व है कार्यक्रम में प्राचार्य सुनील तिवारी द्वारा बताया गया कि हिंदी विषय पर हम सभी शपथ लेवे की हिंदी को हमारे प्रत्येक क्षेत्र में स्पष्ट रूप से प्रयोग करेंगे तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र क्षेत्र में हिंदी को अधिक से अधिक प्रयोग किया जा कर इसे अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिलवाने में हम सभी मिलकर कोशिश करेंगे कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 1000 द्वितीय पुरस्कार 500 तृतीय पुरस्कार 100 का रखा गया था प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागियों ने अपना व्याख्यान हिंदी के उक्त विषय पर दिया जिसमें भानपुरा क्षेत्र के ग्राम क वला लेडी कला नावली बाबुल्दा अंतरालिया कुकड़ेश्वर एवं भानपुरा आदि ग्रामों के प्रतिभागी थे कार्यक्रम में  प्रेमचंद अहीर हिंदी विशेषज्ञ  दुर्गा शंकर नगर हिंदी विशेषज्ञ किरण भूटानी निर्णायक के रूप में उपस्थित थे अंत में निर्णायक मंडल द्वारा घोषित प्रथम पुरस्कार कक्षा बारहवीं के छात्र अरुण चंदेल कमला कक्षा नौवीं के छात्र को द्वितीय पुरस्कार अखिलेश रूद्र वालों तथा कक्षा बारहवीं के छात्र को तृतीय पुरस्कार अरविंद अहीर  लेडी कला को नवांकुर संस्था कुमरावत प्रतिभा सम्मान समिति के अध्यक्ष  अरुण भाना एवं सीएम राय विद्यालय के प्राचार्य  सुनील तिवारी द्वारा प्रदान  किया कार्यक्रम का संचालन  ललित गुप्ता माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE