नीमच। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम प्राचार्य एमके पाटनी की अध्यक्षता में व सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण जाट (गुड्डू) के मुख्य आतिथ्य में हर्ष उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रेडियो के माध्यम से छात्र छात्राओं को सुनाया गया।
सूर्य नमस्कार व योग की गतिविधि भोपाल से प्रसारित एवं भोपाल से विशेष प्रशिक्षित योग प्रभारी बीएल बेकुंदिया द्वारा निर्देशित योग क्रिया छात्र-छात्राओं ने की। अतिथि द्वारा प्रसारित कार्यक्रम से पूर्व मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्वामी विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रहलादसिंह शक्तावत ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन एवं आभार राधेश्याम चौधरी ने माना। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, अभिभावक व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।