BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम,.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 5:14 pm
REPORT : मनासा में सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत आंत्रीमाता मेला परिसर में आयोजन, विधायक मारू ने दिलाई उपस्थितों को शपथ, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्वच्छता पखवाडा 2023 के अंतर्गत सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को सडक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर प्रतिदिन की रूपरेखा अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में आंत्री माता मेला में यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ दिलायी गई। 
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम, स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाकर बच्चों को यातायात सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जा रही है तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित कार्यक्रम गुड सेमेरिटन योजना से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12.01.2022 को स्वच्छता पखवाडा 2023 के अंतर्गत सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में ग्राम आंत्री माता मेला में क्षेत्र के विधायक अनिरूध्द माधव मारू द्वारा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश दांगी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर दडींग, जनपद सदस्य विजय शर्मा, सरपंच विष्णु मेघवाल, पंचायत सचिव रामलाल धनगर, सुंदरलाल गुर्जर पत्रकार महेंद्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक भोपाल सिंह, सउनि दुर्गाशंकर तिवारी, प्रआर राजकुमार, प्रआर चालक विनोद शर्मा, आर अशोक, मआर पूजा शक्तावत व गणमान्य नागरिकों सहित सैंकडों ग्रामीणजनों को मेला परिसर में शपथ दिलाई गयी। जिसमें सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने, ओवरलोडिंग वाहन चालकों, बिना सिटबेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात के नियमों के उल्लघंन करने पर चालानी कार्यवाही वाहन चैकिंग के दौरान की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE