BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरिया.. <<     NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<     KHABAR : तकनीकी कारणों से तीन जल टंकियों की सप्लाई.. <<     NEWS : माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेलकूद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी.. <<     KHABAR : 980 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     KHABAR : धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच के पुलिस.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं सांसदों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 8:31 pm
NEWS : पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में एसपी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय स्टाफ काँसिल की त्रैमासिक बैठक, समस्याओं के निराकरण की दिशा में लिए अहम निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस की जिला स्तरीय स्टाफ काँसिल की त्रैमासिक बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस कर्मियों की समस्याओं का निराकरण समस्या के स्तर से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिले में नियुक्त स्टाफ काउंसिल के सदस्य उपस्थित हुए।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक तीन माह में ली जाने वाली स्टाफ काउंसिल की मीटिंग गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में आयोजित की गई। उक्त बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होने पर उपस्थित सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया जाकर उनकी समस्याओं के संदर्भ में प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। प्राप्त प्रस्तावों में पुलिस मुख्यालय स्तर के प्रकरणों का निस्तारण पुलिस मुख्यालय से कराए जाने एवं जिला स्तर से संबंधित प्रस्तावों का निराकरण जिला स्तर पर किया जाने हेतु निर्णय लिया गया। साथ ही पुलिस बल के किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निसंकोच पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर व्यक्ति बताने हेतु कहा गया तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।

बैठक में जिले से 10 उपनिरीक्षक, 8 एएसआई, 10 हेड कांस्टेबल 12 कांस्टेबल व 2 महिला कांस्टेबल स्तर के चयनित सदस्यों के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह, संचित निरीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE