नीमच। राष्ट्रीय वृद्धजन देखभाल कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय नीमच रेडक्रास सभागृह में 14 जनवरी 2023 (शनिवार) को आयोजित किया गया है। शिविर प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सकों द्वारा वृद्धावस्था से जुडी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार कर, औषधी वितरित की जायेगी। एन.सी.डी.नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने सभी वृद्धजनों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है।