मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना और उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश ( सेडमैप ) मंदसौर के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़, डॉ जी के कुमावत और सेडमैप विभाग से नीरज सिंह द्वारा विद्यार्थियों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। आभार प्रो पंकज चौहान, प्रो सुशील मईड़ा एवं प्रो सुदेश कलम ने माना।