मंदसौर। महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, भारतीय जैन संगठन, इण्डिया प्रोजेक्ट इंक अमेरिका एवं यूनिक सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल इंदौर के तत्वावधान में 20 जनवरी को यूनिक हास्पिटल इंदौर में कटे फटे होट एवं चिपके हुए तालू, चेहरे के दाग, पलकों की विकृति एवं कान, नाक की बाह्य विकृति वाले बच्चों के लिए निः शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चयनित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी 20 से 23 जनवरी तक अमेरिका के सुप्रसिद्ध डाक्टरों द्वारा यूनिक हास्पिटल इंदौर में की जाएगी। रजिस्ट्रेशन हेतु मरीज मोबाइल नंबर 9329442524 पर संपर्क करें ।