आगर मालवा। मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा प्रदेश में कार्यरत माटी शिल्पी कारीगरों की पहचान के लिए उलकी इकाईयों के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिले में कार्यरत माटीशिल्पी, कारीगर, माटीकला शिल्पी से आवेदन पत्र जिला पदेन माटीकला प्रभारी प्रबंधक आगर द्वारा आमंत्रित किए है। जिले में कार्यरत माटी शिल्पी कारीगर अपनी इकाईयों के पंजीयन हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिला पंचायत आगर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। पंजीकृत माटीशिल्पी एवं कारीगरों के पंजीयन के उपरान्त शासन की ओर प्राप्त सुविधाओं का लाभ उपलब्ध होगा। इसके साथ ही उनके उत्पादन और विक्रय हेतु समस्या का समाधान की कार्यवाही की जाएगी। माटी शिल्पी इकाईयों एवं कारीगरों का पंजीयन निःशुल्क किया जाएग। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रबंधक खादी ग्राम उद्योग कार्यालय, जिला पंचायत आगर के कक्ष क्रमांक- 28 में सम्पर्क किया जा सकता है।