देवास। नेहरू युवा केंद्र देवास एवं स्टार ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान देवास के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। निदेशक आरसीटी पुष्पेंद्र पांडे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त करो। जीवन में एक लक्ष्य बनाएं और उसके आधार पर काम करेंगे तो आपको ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। स्वामीनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि आप स्वयं का स्वरोजगार कर सकें और अपने पैरों पर खड़े हो सकें। अनिल जैन ने नेहरू युवा केंद्र देवास की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। यश दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं चेतन सोलंकी ने आभार माना।