शाजापुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित सूर्यनमस्कार कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में मनाया गया। कक्षा 6से 8 तक के छात्र छात्राओं ने सूर्यनमस्कार में भाग लिया एवं कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय अभयपुर एवं प्राथमिक विद्यालय सड़क के पार के बच्चो ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को देखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम अभयपुर के युवा सरपंच जितेंद्र सिंह पाटीदार थे। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक इंदरमल राठौर, गौरीशंकर सक्सेना एवं रामचन्द्र परमार थे। माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मीनारायण नागर, जगदीश चंद्र धाकड़ एवं हेमलता कुशवाह एवं प्रधान अध्यापक कैलाश सूर्यवंशी ने भी भाग लिया।
सूर्य नमस्कार के पूर्व बच्चो को प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश बच्चो को सुनाया गया। उसके बाद जगदीशचंद्र धाकड़ माध्यमिक शिक्षक ने बच्चो को सूर्य नमस्कार करवाया। उसके बाद संस्था की शिक्षिका हेमलता कुशवाह ने बच्चो को योग भी करवाया और योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बच्चो को बताया।
सूर्यनमस्कार योग कार्यक्रम के बाद संस्था में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जयंती विशेष पर इंदरमल राठौर शिक्षक ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं उनकी अद्भुत क्षमता एवं विश्व में भारत का नाम रोशन करने आदि बातों को राठौर सर ने विस्तार से समझाया। प्रधान अध्यापक द्वारा भी बच्चो को विवेकानंद की तार्किक शक्ति के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई एवं इनके जन्मदिन पर पौधा भी लगाया।
कार्यक्रम में सहयोग निशुल्क शिक्षा दे रही ग्राम की बेटी एकता परमार और चेतना परमार व बालकेबिनेट के कुमारी राधा, लोकेश, सचिन, धापू, पायल, रितिक आदि ने सहयोग दिया। अंत में अतिथियों का आभार संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एलएन नागर सर ने माना।