चित्तौड़गढ़। पंचायत सहायक भर्ती 2017 से बेरोजगार रहे विद्यार्थी 6500 वंचित विद्यार्थी मित्रों को संविदा सेवा नियम-2022 में सम्मिलित कर नियमित रोजगार देने की मांग को लेकर बेरोजगार विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
उपाध्यक्ष पप्पुलाल कुमावत ने बताया कि सत्र 2007 से 2017 तक कार्यरत विद्यार्थी मित्र शिक्षक जिन्हें पूर्व में शिक्षा सहायक भर्ती 2013 एवं विद्यालय सहायक भर्ती 2015 के योग्य अभ्यर्थी माना गया है। पूववर्ती सरकार द्वारा पंचायत सहायक भर्ती के अस्पष्ट नियम एवं दिशा निर्देशों के कारण भाई भर्तीजावाद से बेरोजगार रहे 6500 विद्यार्थी मित्रों को संविदा सेवा नियम 2022 में शिथिलता देते हुए कार्यानुभव के आधार पर प्राथमिकता देते हुए नियमित सरकारी सेवा का लाभ दिये जाने की मांग की। इस अवसर पर संजय कुमार जोशी, जसवंत सिंह, भेरूलाल अहीर, भंवर सिंह, पप्पू सिंह, शिवसिंह सहित कई विद्यार्थी मित्र उपस्थित रहे।