सिंगोली। पतंग उड़ाते समय किसी तरह की कोई दुर्घटना घटित न हो इसके लिये चाइना डोर को प्रतिबंधित किया गया है।
चाइना डोर से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को डालने के लिए शुक्रवार को नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी और सीएमओ प्रमोद जैन ने नगर निकाय कर्मचारियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए व्यापारियों को प्रतिबंधित चाइना की डोर नहीं बेचने की सलाह दी।
भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से चायना की डोर न बेचने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। साथ ही चायना डोर बेचते हुए पाए जाते पर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।