BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 7:56 pm
NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा संस्थान ने रोपे 51 पौधे, लिया हरियाली का संकल्प, संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान, मोरिंगा खेती पर जोर, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा दीपेश्वरी तालाब स्थित दादा भैरवनाथ मसान वाली महाकाली मंदिर परिसर में 51 वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी कार्मिकों की बैठक आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष संस्थान द्वारा अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा तथा लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखकर उन्हें जीवित रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही किसान भाइयों को आयवर्धक एवं स्वास्थ्यवर्धक मोरिंगा (सहजन) की खेती के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जनजागरण अभियान भी संचालित किया जाएगा।

संस्थान के सचिव अमर सिंह ने बताया कि संजीवनी सेवा संस्थान पिछले आठ वर्षों से जिले में विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों का संचालन कर रहा है। संस्थान द्वारा कन्यादान महादान योजना, बाल विवाह रोकथाम, जैविक खेती, बागवानी, किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जैसे अनेक जनहितकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित प्रतापगढ़ के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला सहायक अनुष्या मीणा, धातु पाटीदार, ललिता पाटीदार, फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा सहित अन्य महिला कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ माँ के नाम” तथा “हरियाली से खुशहाल बनेगा हमारा भविष्य” जैसे संदेशों के साथ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE