नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ग्राम पंचायत भादवा माता में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और कहा कि ष्पेड़ हैं तो जीवन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।ष् उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विधायक परिहार ने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों का समाधान वृक्षारोपण ही है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देना है, तो हमें आज से ही पौधारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों की मेड़ों, सार्वजनिक स्थलों तथा घरों के आसपास पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर हरित वातावरण निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।