मनोहर थाना । उपखंड अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते शासन प्रशासन की टीम आज दिनांक 13 जनवरी 2023 कोउपखंड अधिकारी मनोहर थाना के आदेश की पालना में ग्राम बिरजीपुरा चारागाह भूमि व वन विभाग की भूमिका संयुक्त टीम राजस्व प्रशासन व वन विभाग की टीम द्वारा जेसीबी चलाकर मौके पर बने पक्के व कच्चे मकानों व अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।
मौके पर तहसीलदार मनोहर थाना, सर्किल आवलहेड़ा कानूनगो, सुरेशचंद मीणा आंवलहेडा, पटवारी पवन सिंह व क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं वन विभाग के कर्मचारी, अधिकारी एवं पुलिस जाब्ता थाना दांगीपुरा उपस्थित रहे।