BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<     KHABAR : तकनीकी कारणों से तीन जल टंकियों की सप्लाई.. <<     NEWS : माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेलकूद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी.. <<     KHABAR : 980 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     KHABAR : धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच के पुलिस.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं सांसदों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बारिश से पहले नगर पालिका अलर्ट, सीएमओ.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम,.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2023, 6:31 pm
KHABAR : जल योजनाओं के संचालन संधारण में जन सहभागिता जरूरी है, नीमच जल जीवन मिशन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पेयजल योजनाओं में ग्राम जल एवं स्वच्छता प्रदर्शन समिति की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।ग्रामवासी परस्पर सहयोग व जन सहभागिता की भावना के साथ योजनाओं के संचालन संधारण में अपना सहयोग अवश्य दें।प्रशिक्षण कार्यपालन यंत्री मनोहर पाटीदार के निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भारत शासन की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन योजना संपूर्ण देशभर में क्रियान्वित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को वर्षभर पर्याप्त शुद्ध पेयजल स्थाई पेयजल स्त्रोत से घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराना है।

जिले के नीमच और जावद विकासखंड के 10 ग्राम झांझरवाड़ा, सोनियाना ,कराडिया महाराज भाटखेड़ा, नेवड़, ढानी, बोलखेड़ा, खोर, मेघपुरा, रूपपुरा के समिति सदस्यों को सेंटर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड स्टडीज सीडैक्स जयपुर द्वारा तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एक होटल कनावटी में दिया गया।

प्रशिक्षण में विभिन्न सत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन संधारण की जानकारी, पेयजल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने, उनका नियमित क्लोरिनेशन करने, जल गुणवत्ता जांच करने, योजना के आय-व्यय का लेखा रखकर संधारित करने, स्वतंत्र अपशिष्ट पदार्थों का उचित निष्पादन करने, जल संरक्षण व संवर्धन की विधियों को अपनाने, ग्राम में समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने जल के अपव्यय को रोकने, योजना के प्रति ग्राम में ग्रामवासियों को स्वत्व की भावना विकसित करने व ग्राम में स्वच्छ जल व स्वच्छता संबंधित जागरूकता की अलख जगाने का प्रशिक्षण आसान विधियों, मोटिवेशनल गेम, नवाचार चार्ट, प्रदर्शन, लेक्चर व अन्य कई गतिविधियों के माध्यम से दिया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरकियाखाल स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का भ्रमण करवाया गया।

नीमच विकासखंड के ग्राम हिंगोरिया में भ्रमण करवाकर , प्रशिक्षण की कई विधियों द्वारा ग्रामीण सहभागी समीक्षा ट्रांजिट वॉक फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी की जांच करने, जनसभा में ग्रामवासियों से जल संवाद योजना के रख-रखाव की जानकारी सहित कई अन्य जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस को सभी प्रतिभागि‍यो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान संस्था के मुख्य प्रशिक्षक दिलीप शर्मा, सतीश शर्मा व अनिल जैन लोक स्‍वा.यांत्रिकीविभाग से कार्यपालन यंत्री मनोहर पाटीदार, सहायक यंत्री के.सी.शर्मा संभागीय लेखा अधिकारी मुकेशचंद्र मीणा एवं ओमप्रकाश अखिया, दिलीप तिवारी, ग्रहणलाल परतेती, सत्यनारायण सूत्रकार एवं प्रदीप टेलर एवं प्रयोगशाला से लैब टेक्नीशियन पंकज शर्मा, लेब असिस्टेंट नवनीत शर्मा एवं पंकज चौहान जल निगम प्रबंधक नीरज लाड एवं जिला समन्वयक सीताराम तेजरा एवं अभिषेक खलें उपस्थित थे। आभार जिला समन्वयक नीतू माथुर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE