BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2023, 10:52 am
NEWS : जिला कलेक्टर ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, बेगूं पंचायत समिति के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से हुए रूबरू, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने बेंगू पंचायत समिति के सहाड़ा, इटावा, दुगार, मोतीपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित ग्रामीण सड़कों, जलाशयों आदि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों आदि से बातचीत भी की और विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभ की जानकारी ली ।

जिला कलेक्टर ने सर्वप्रथम इटावा पंचायत के सहाड़ा गांव में नवनिर्मित मोक्ष धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने नवाचार के तहत मटर का उत्पादन कर रहे किसान के खेत पर जाकर वहां मौजूद किसानों से संवाद किया। जिला कलेक्टर ने इटावा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित व निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने ग्राम पंचायत इटावा में चल रही ग्राम सभा में शिरकत की तथा गांव की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से बातचीत की।

इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने दुगार उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए विद्यार्थियों को बिना डर के मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने दुगार स्थित मॉडल तालाब का निरीक्षण कर तालाब किनारे उद्यान विकसित कर बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, दुगार में खेल स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि तथा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया।  

तत्पश्चात जिला कलेक्टर ग्राम पंचायत मोतीपुरा के सारण गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनरेगा तथा एफएफसी योजना के अंतर्गत बने सारण कड़ा एनिकट स्ट्रेंथनिंग कार्य, सामुदायिक भवन, अमृत सरोवर, कचरा संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मोतीपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की।

इस अवसर पर मनरेगा के सहायक अभियंता देवेंद्र मेहता, बेंगू तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर, विकास अधिकारी बेंगू, सहायक अभियंता बेंगू , नायब तहसीलदार पारसोली सहित जिला परिषद, तहसील के अधिकारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE