BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2023, 10:58 am
NEWS : सभी व्यक्तियों को अब अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाना आवश्यक, अपडेशन के लिए चलाया विशेष अभियान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया है कि चित्तौड़गढ़ जिले में ऐसे व्यक्ति जिनका आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व बना हो और जिनकी ओर से अभी तक एक बार भी आधार अपडेट नहीं कराया है, उन सभी व्यक्तियों को अब अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाना होगा। जिसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की तरफ से  जिले़  में 14 से 31 जनवरी, 2023 तक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु आमजन को अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर दस्तावेज अपडेट करवाना होगा।

आधार नंबर का उपयोग योजनाओं एवं सेवाओं में सत्यापन के लिए किया जा रहा है। राज्य व केंद्र  सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार धारकों को अपने नवीनतम व्यक्तिगत विवरण से आधार डेटा को अपडेट रखना अपेक्षित है। ताकि आधार नंबर धारकों को प्रमाणीकरण, सत्यापन में असुविधा ना हों। आमजन नजदीकी पोस्ट ऑफिस, सीएससी, बैंक तथा बीएसएनएल की और से स्थापित आधार सेवा केंद्र पर भी आधार अपडेशन का कार्य करा सकते है।

इस हेतु आवश्यक सूचना रू- आधार नामांकन केंद्र पर निम्न दस्तावेज मूल ही लेकर जायें।

1. पहचान हेतु फोटोयुक्त आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट, वोटर आईडी विशेष योग्यजन कार्ड, जन आधार, जाति प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त बैंक पासबुक (उपरोक्त में से कोई भी एक)

2. पता के लिए आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट, वोटर आईडी विशेष योग्यजन कार्ड, जन आधार, राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, बिजली/नल/फोन बिल (3 माह से अधिक पुराना नहीं हों)

उपरोक्त अपडेट हेतु यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क निश्चित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE