मंदसौर। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों को पुलिस ने यातायात के नियमो की शपथ दिलाई। जिसके अंतर्गत 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा हैं। पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम किया जा रहा हैं। यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज उत्कृष्ट विद्यालय में ये शपथ ग्रहण हमने बच्चो का करवाया है। बच्चे स्वयं पालन करेंगे। इन नियमों का और अपने माता पिता, अपने परिचित हैं अगर वो इन नियमों उल्लंघन करते हैं तो उनकों ये बच्चे रोकेंगे, टोकेंगे। इस तरह की शपथ दिलाई गई है और इन सात दिवस में हम जो खास करके दृश्य रूप ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते हैं उन पर चलानी करवाही भी बढ़ा रहे हैं। बड़े वाहनों के ड्राइवर का नेत्र परीक्षण भी करवा रहे हैं। यह कार्यक्रम 17 तारीख तक चलेगा।