चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा नव वर्ष के तैयार किए गए कैलेंडर कक्षा एक से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक टी. आर. कंडारा ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान द्वारा तैयार किए गए नव वर्ष के कैलेंडर राजकीय विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इसमें राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। कैलेंडर वितरण करने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वितरण के लिए नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार तलेसरा एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य नौसर जाट को नियुक्त किया गया है।