BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2023, 12:42 pm
BIG REPORT : सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह जिले के विभिन्न विद्यालयों में शपथ कार्यक्रम, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्यवाई, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अतंर्गत तृतीय दिवस दिनांक 13 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में थाना मनासा द्वारा मनासा के इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मनासा में ट्रैफिक सप्ताह व जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। स्कूल स्टॉफ व छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई गई। सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इसी प्रकार थाना नीमच केंट द्वारा गांव भरभड़िया स्कूल में यातायात नियमों की जानकारी दी गई, थाना कुकड़ेश्वर के बॉयस हाई सेकेंडरी स्कूल, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल एवं खड़ावदा के हायर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीरन कालेज में यातायात जागरूकता अभियान की मीटिंग ली जाकर यातायात जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई गई व सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 

इसी प्रकार थाना यातायात द्वारा केंद्रीय विद्यालय क्र 02 स्कुल नीमच में यातायात जागरूकता के संबंध में भी छात्र-छात्राओ को शपथ दिलाई जाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने संबंध में जागरूक किया गया तथा गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को पेम्पलेट वितरित किये गये।

सड़क सुरक्षा सप्ताह अतंर्गत तृतीय दिवस दिनांक 13 जनवरी 2023 को चालानी कार्यवाई के अतंर्गत बिना हेलमेट के कुल चालान 52 बनाये जाकर समन शुल्क 13000 रूपये, बिना सीट बेल्ट के कुल चालान 29 बनाये जाकर समन शुल्क 14500 रूपये तथा अन्य कुल चालान 20 बनाये जाकर समन शुल्क 11000 रूपये वसूल किया गया। 

सड़क सुरक्षा सप्ताह अतंर्गत तृतीय दिवस दिनांक 13 जनवरी 2023 को जिला नीमच में कुल 101 चालान बनाये जाकर समन शुल्क 38,500 रूपये वसूल किया गया। 

नोट- जिला पुलिस नीमच आम जनता से अपील करती है कि अपने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करे अन्यथा आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाई की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE