BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरिया.. <<     NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<     KHABAR : तकनीकी कारणों से तीन जल टंकियों की सप्लाई.. <<     NEWS : माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेलकूद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी.. <<     KHABAR : 980 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     KHABAR : धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच के पुलिस.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं सांसदों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2023, 1:03 pm
KHABAR : सीएमराइज स्कूल मल्हारगढ़ का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न, अतिथियों ने किए पुरस्कार वितरण, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मल्हारगढ़। सीएमराइज स्कूल तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मल्हारगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश कच्छावा उपस्थित रहे। 

कच्छावा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रतिभाएं उभरती है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि उम्र कम हो या ज्यादा जीवन का लक्ष्य जरूर पूरा करना चाहिए, उसे पाने का सार्थक प्रयास करना चाहिए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश प्रजापत ने कहा कि छात्र को जीवन में अनुशासन से रहना चाहिए अनुशासन भावी जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। 

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन सेन कच्छावा, विधायक प्रतिनिधि रमेशचंद्र विजयवर्गीय, शिक्षा समिति के सभापति खुमानसिंह सोलंकी, भाजपा नगर महामंत्री मनीष चौहान, एबीपी के नगर महामंत्री आयुष चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

दिनांक 11 जनवरी से 13 जनवरी 2023 तक चले तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह में प्रथम दिवस रस्साकशी, स्लो साइकिल, रेस, कबड्डी, रंगोली, मेहंदी, चम्मच रेस आदि खेल प्रतियोगिता द्वितीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। तृतीय दिवस पर पुरस्कार वितरण तथा सहभोज का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर शाउमा नारायणगढ़ के प्राचार्य बीएल चौहान, कन्या उमावि मल्हारगढ़ के प्राचार्य सदाशिव पंड्या, पत्रकार प्रेस क्लब उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रेस क्लब के संगठन मंत्री प्रकाश माली, प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र अटवाल, पार्षद प्रतिनिधि विजय राठौड़ एवं जनप्रतिनिधि गण एवं सीएमराइज स्कूल के सभी व्याख्याता टीचर एवं छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार वाघेला ने की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्राचार्य मनीष गौड़ एवं सरिता अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्साह पूर्वक सहयोग प्रदान किया। आभार उमेश कुमार मोदी ने व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE