नीमच। जिला चिकित्सालय में कार्यरत मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेस के कर्मचारी 13 सूत्रिय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है।
इस दौरान शनिवार को जिला चिकित्सालय हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने बताया कि ग्रेड पे, संविदा लैब टेक्नीशियन का नियमितीकरण और पद नाम में परिवर्तन जैसी मांगों के समर्थन में जिले के समस्त लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर है। इधर हड़ताल के चलते जिला चिकित्सालय स्तिथ लैब से जुड़ी जांचे भी प्रभावित होती नज़र आई। आउटसोर्स कंपनी के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने ही लैब संबंधी काम संभाला।
वहीं 13 सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।