नीमच। जिले की जीरन थाना पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन करते एक आरोपी को पकड़ा है। उक्त आरोपी के कब्जे से गोवंश को मुक्त कराकर नियमानुसार कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश व जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में की गई है। जीरन पुलिस ने मुखबीर सूचना के आघार पर एक पिकअप जिसमें दो पार्टेशन में उपर गोबी भरी होकर नीचे अवैध गोवंश 09 केडे कु्ररता पुर्वक भरे होकर परिवहन करते आरोपी को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी, उनि परमानन्द गिरवाल, प्रआर 365 श्याम प्रसाद शर्मा, आर अजीज खान, ईश्वर प्रतापति, राजाराम जाट, सैनिक शंकरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।