नीमच। जिले की जीरन थाना जीरन पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपितों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाडा 2023 के अंतर्गत सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह में दौराने वाहन चेकिंग जीरन पुलिस द्वारा कराडीया राबडीया आम रोड पर राबडीया तरफ से एक मोटर सायकल व पिकअप आते दिखी, जिसे रोककर दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करते नहीं होना बताया। बाद में संदिग्ध अवस्था होने चालक व वाहन की तलाशी लेते मो.सा. चालक एवं पिकअप के चालक की तलाशी लेते एक पिस्टल व चार जिंदा राउण्ड बरामद किये व मो.सा. पिकअप को विधिवत जप्त किये जाकर अपराघ पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
ये आरोपी गिरफ्तार-
- अशोक पिता राजमल गुर्जर निवासी सुबी छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ राजस्थान
- गोविंद पिता डाडमचंद सरगरा निवासी दलपतपुरा थाना जीरन जिला नीमच
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में निरीःकन्हैयालाल दांगी, उनि परमानन्द गिरवाल, सउनि सुरेशचन्द्र सोनी, प्रआर रामप्रसाद शर्मा, आरक्षक अजीज खान, ईश्वर प्रजापति, राजाराम जाट, सैनिक शंकर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।