नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेश के साथ ही नीमच जिले के नागरिकों को मकर संक्राति के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
मंत्री सखलेचा ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व उल्लास एवं उमंग के साथ हमारी समृद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतिक है जो लोगों में आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। मंत्री सखलेचा ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों को मकर संक्राति की हार्दिक बधाई दी है।