नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अतंर्गत चतुर्थ दिवस दिनांक 14 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में थाना यातायात द्वारा फोर जीरो पर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई जाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने संबंध में जागरूक किया गया तथा गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी दी गई । छात्र-छात्राओं को पेम्पलेट वितरित किये गये।
जिले की जावद तहसिल अंतर्गत सरवानिया, जावद, मोरवन में यातायात जागरूकता रथ भ्रमण करवाकर आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
सड़क सुरक्षा सप्ताह अतंर्गत चतुर्थ दिवस दिनांक 14 जनवरी 2023 को चालानी कार्यवाई के अतंर्गत बिना हेलमेट के कुल चालान 27 बनाये जाकर समन शुल्क 6750 रूपये, बिना सीट बेल्ट के कुल चालान 07 बनाये जाकर समन शुल्क 3500 रूपये, तथा नाबालिक वाहन चालको के कुल चालान 03 बनाये जाकर समन शुल्क 6000 रूपये तथा अन्य चालान 12 बनाये जाकर समन शुल्क 5000 रूपये वसूल किया गया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह अतंर्गत आज चतुर्थ दिवस दिनांक 14 जनवरी 2023 को जिला नीमच में कुल 49 चालान बनाये जाकर समन शुल्क 21,250 रूपये वसूल किया गया।
नोट- जिला पुलिस नीमच आम जनता से अपील करती है कि अपने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करे अन्यथा आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाई की जा सकती है ।