नीमच। कल मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड शहर में 33 केवी लाईन मेन्टेनेंस कार्य करेगी जिससे विद्युत प्रदाय बाधित होगा। जिसके कारण 03 घंटे बिजली गुल रहेगी।
सहायक अभियन्ता मप्रपक्षेविवि कं लिमिटेड नीमच (शहर) ने बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2023 सोमवार को 33 केवी लाईन मेन्टेनेंस कार्य होने से 33/11 केवी बस स्टेण्ड ग्रिड से निकले फीडर 11 केवी किर्ती नगर, 11 केवी नीमच सिटी, 11 केवी महू रोड़, 11 केवी मेसी शोरूम, 11 केवी वाटर वर्क्स फीडर एवं 33/11 केवी किलेश्वर ग्रिड से उर्जित 11 केवी बघाना, 11 केवी रेल्वे फीडरों का विद्युत प्रदाय प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। जिससे इन फीडरों पर जुड़े महू रोड़, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृन्दावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड़, कालानी कॉलोनी, वैभव नगर, किर्ती नगर, रावण रूण्डी, बगीचा नं 13, सुन्दरम गार्डन, होटल मीड टॉउन, होटल भारत पैलेस, जवाहर नगर का कुछ क्षेत्र, मीणा मोहल्ला, माधवगंज, जूना बाजार, रामपुरा दरवाजा, शांतिनगर, बगीचा नं 10, पीपली चौक, यादव मण्डी, इन्द्रानगर, कॉलेज के सामने वाला इलाका, सरदार मोहल्ला, शांति नगर बस स्टेण्ड, फव्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी एरीया, एसपी कार्यालय, शास्त्रि नगर, बगीचा नं 04, राजीव नगर, नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रीड के सामने, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेल्वे स्टेशन तक राज पैलेस, कृषि उपज मण्डी का आंशिक क्षेत्र एवं उच्च दाब उपभोक्ता सिविल हॉस्पीटल, होटल राज पैलेस, बीएसएनएल, सीआरपीएफ, सिवरेज प्लॉन्ट नगर पालिका आदि का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा।
आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।