नीमच। सीआरपीएफ पेंशनर संघ नीमच का नववर्ष मिलन समारोह आज गायत्री मंदिर स्थित परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ के रिटायर्ड पेंशनर्स को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि सीआरपीएफ का नाम आते ही मेरे मन में सम्मान का भाव पैदा हो जाता है। राष्ट्र कल्याण, राष्ट्र विकास और राष्ट्र निर्माण में सीआरपीएफ की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए बुजुर्गों का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण और बेशकीमती है। सीआरपीएफ मेरा वार्ड है और मैं इसके बेहतरी के लिए काम करने को सदैव तत्पर हूं।
नववर्ष मिलन समारोह में वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा ने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा और व्यवस्था में आप सभी ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आपकी सेवा अतुलनीय है। अब आप लोग समाज सेवा और शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, संतोष चोपड़ा, कैलाश अहीर, महेश वीरवाल, बाबूलाल आर्य, शबनम खान, अमरसिंह चौहान, नंदलाल सिसोदिया, लीलाराम आर्य, अजीजुर्रहमान, सुनील पटेल सहित पेंशनर्स संघ के अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विकास अटल ने ए मेरे प्यारे वतन गाने की सुरीली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सीआरपीएफ के बैंड की मधुर धुन से सभी का मन मोह लिया। संचालन एमएल जैन ने किया। आभार सीआरपीएफ पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रभुलाल धनगर ने व्यक्त किया।