BREAKING NEWS
माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<     NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बावड़ी पूजन एवं.. <<     शिवपुरी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार,.. <<     NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों का इंतजार खत्म होने की.. <<     KHABAR : कसरावद में जामुन की आवक शुरू, गुजरात से आ.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरिया.. <<     NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<     KHABAR : तकनीकी कारणों से तीन जल टंकियों की सप्लाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2023, 4:48 pm
KHABAR : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन, कलेक्टर ने किया 10 वर्ष पूर्व आधार कार्ड बनवाने वालों से डॉक्यूमेंट अपडेट कराने का आग्रह, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था तथा इसके पश्चात कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबरधारकों से उनके डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने का आग्रह किया जाए। इसके अलावा 0 से 5 वर्ष तक आयु के बच्चों का भी आधार अवश्य बनवाया जाए।उक्त जानकारी ऑनलाइन बैठक से जुड़े सदस्य श्रीनिकेत दीवान द्वारा दी गई।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जमुना भिड़े, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक नरेंद्र सिंह सोलंकी, जिला समन्वयक सीएससी सुनील पोरवाल आदि मौजूद रहे। बैठक में ऑनलाइन जानकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार एवं यूआईडीएआई के द्वारा जारी गाइड लाइन अनुसार सभी नागरिकों जिनके आधारकार्ड बने हुए 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उनको अपने आधार कार्ड में अपने पते का प्रमाण एवं पहचान का प्रमाण अपडेट कराना जरूरी है।विगत 10 वर्षों के दौरान आधार नंबर व्यक्ति की पहचान के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सर्वसाधारण को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है जिससे आधार प्रमाणिकता सत्यापन में असुविधा नहीं हो। कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक में चर्चा की गई तथा जिले में आधार के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE